जब आसमान से होने लगी मछलियों की बारिश, लोग हैरान

Edited By ,Updated: 07 Oct, 2016 04:35 PM

rajasthan bharatpur fishing rain

दुनिया में कई ऐसे रहस्य आज भी बरकरा है जिन पर यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है।

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे रहस्य आज भी बरकरा है जिन पर यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। इन रहस्यों में एक है आसमान से मछलियों की होने वाली बारिश का। जी हां आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन चर्चा है कि गुरुवार को राजस्थान के भरतपुर जिले में रूपबास इलाके में मछलियों की बरसात होने की खबर सामने आई है। कुदरत के इस रहस्‍यमय कमाल के नजारे की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।  इस बारिश का वीडियो और तस्वीरें फेसबुक पर खूब वायरल हो रही हैं। 

छत पर बिछी पड़ी थीं मछलियां
लोगों का कहना है कि रात को करीब 10:30 बजे बरसात के दौरान उनको छत पर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। पहले तो वे समझे कि बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। पर जब वे घरों से बाहर निकल कर बाहर आए तो पाया कि चबूतरों और गलियों में मछलियां बिछी पड़ी थीं। ये नजारा देख कर वे हैरान रह गए। उन्‍हें इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। जब आसपास के कई क्षेत्रों से यही खबर मिली तब जाकर लोगों ने माना कि वाकई आसमान से मछलियां बरसी हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले कई बार और दुनिया के कई इलाकों में मछलियों की बरसात हो चुकी है। जून 2015 में मछलियों की ऐसी ही बारिश आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के गोलमुंडी गांव में भी हुई थी।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक
इस संबंधी  वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं जल स्तंभ या बवंडर के कारण होती हैं। जब बवंडर समुद्र तल को पार करते हैं तो ऐसी स्थिति में पानी के भीषण तूफान में बदल जाते हैं। इस दौरान चलने वाली हवाएं अपने साथ मछलियां, मेंढक, कछुए, केकड़े यहां तक कि कई बार घडिय़ालों को भी साथ ले जाती हैं। यह जीव इस बवंडर के साथ उड़ते रहते हैं और तब तक आसमान में होते हैं, जब तक हवा की गति कम न हो जाए। जैसे ही हवा धीमी होती है और यह बवंडर जहां पहुंचता है उसके आसपास के हिस्सों में यह जीव बरसात के पानी के साथ गिरने लगते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!