Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 01:30 AM
वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एस बी देव ने सोमवार को कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत को रूस से प्रौद्योगिकी की प्राप्ति बिना किसी शर्त के रही है। इससे दोनों देशों के सैन्य संबंधों के और गहरा होने की गुंजाइश है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब...
नई दिल्ली: वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एस बी देव ने सोमवार को कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत को रूस से प्रौद्योगिकी की प्राप्ति बिना किसी शर्त के रही है। इससे दोनों देशों के सैन्य संबंधों के और गहरा होने की गुंजाइश है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर की कई रक्षा विनिर्माण कंपनियां लड़ाकू जेटों, पनडुब्बियों और अन्य सैन्य साजो समानों के विकास के लिए भारत के तेजी से बढ़ते बाजार पर नजर टिकाई हुई हैं।
देव ने भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जब प्रौद्योगिकी अंतरण की बात आती है तो वास्तव में रूस बिना किसी शर्त के अपने हृदय से सबकुछ पेश करता है।’’ मई में सरकार ने रणनीतिक साझेदारी मॉडल पेश किया था जिसके तहत कुछ चुनिंदा निजी कंपनियों को पनडुब्बियों और लड़ाकू जेटों जैसे सैन्य अस्त्र-शस्त्रों के निर्माण के लिए विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए साथ लाया जाएगा।