Edited By ,Updated: 17 May, 2016 10:48 PM
एक नेता को नमस्ते न करने पर एक व्यक्ति को इतनी क्रूर सजा मिली कि उसे अस्पताल में भर्ती...
जालौर : एक नेता को नमस्ते न करने पर एक व्यक्ति को इतनी क्रूर सजा मिली कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मामला बगौड़ा थाने का है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिंगलराज दान चारण का इलाके में दबदबा है। उन्हें पता चला कि इलाके में एक व्यक्ति उन्हें पसंद नहीं करता और बल्कि उन्हें इग्नोर करता है।
पीड़ित के परिजनों का कहना है कि हिंगलाज दान चारण इस बात को जान इतना गुस्से में आ गया कि उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताते हैं कि नेताजी को गोली तक चलानी पड़ी। हालांकि युवक को गोली लगी नहीं। युवक को लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया। युवक को इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है।