सियासी पिच पर भी खासे लोकप्रिय थे विनोद खन्ना, अटल राज में संभाले कई बड़े पद

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 01:24 PM

vinod khanna political career

हिंदी सिनेमा के बेहद पॉपुलर अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के बेहद पॉपुलर अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। अपनी स्माइल से सबको कायल करने वाले विनोद खन्ना की जब आखिरी तस्वीर सामने आई तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह उनके लेजेंड अभिनेता की तस्वीर है। हालांकि उस आखिरी तस्वीर में भी विनोद खन्ना के चेहरे पर हल्की-हल्की स्माइल थी। हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले 70 वर्षीय विनोद खन्ना राजनीति की पिच पर भी खासे लोकप्रिय थे। 1946 में पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना ने समाज सेवा के लिए 1997 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भाजपा से अपनी शुरुआत की।
PunjabKesari
-1998 में गुरदासपुर से चुनाव लड़कर लोकसभा के सदस्य बने। केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया।

PunjabKesari

-वे चार बार गुरदासपुर से चार बार भाजपा सांसद रहे। उन्होंने कई बार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार भी किया।

-उन्होंने 1998, 1999, 2004 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीता मगर 2009 का चुनाव वो हार गए थे।

PunjabKesari

-अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्होंने पर्यटन और संस्कृति मंत्री के तौर पर काम किया। बाद में उन्हें विदेश राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

-2009 के चुनावों में किया था हार का सामना।

PunjabKesari

-हाल में योगी आदित्यनाथ के लिए प्रचार करने की एक पुरानी तस्वीर भी विनोद खन्ना की वायरल हुई थी।

हेमा को लाए राजनीति में
कहा जाता है कि हेमा मालिनी को राजनीति में लाने वाले विनोद खन्ना ही थे।  हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं।
PunjabKesari
हेमा के साथ आखिरी फिल्म
राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर बनी फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' में हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म थी। यह फिल्म हाल ही में 21 अप्रैल को देश भर में रिलीज हुई। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने विजयाराजे की भूमिका निभाई है। फिल्म में विनोद खन्ना के अलावा सचिन खेडेकर एवं राजेश शृंगारपुरे भी हैं।
PunjabKesari
क्रिकेट के भी शौकीन थे खन्ना
विनोद खन्ना को क्रिकेट का खासा शौक था। वे क्रिकेट देखना और खेलना पसंद करते थे। वे टीम इंडिया को 2011 में वर्ल्डकप चीयर करते भी नजर आ चुके हैं, तो वहीं करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ बच्चन के साथ चैरिटी मैच भी उन्होंने खेला है।

PunjabKesari
1980 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए एक चैरिटी मैच में दोनों ओपनिंग करने भी उतरे थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!