कहां हैं सर्जिकल स्ट्राईक के बाद छाती ठोकने वाले भाजपा नेता: नेशनल कान्फ्रेंस

Edited By ,Updated: 03 Nov, 2016 01:06 PM

where are the leaders of bjp said nc

नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू प्रांत अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि, कहां हैं वो भाजपा नेता जो सर्जिकल स्ट्राईक के फौरन बाद अपनी छाती ठोक रहे थे और वाहवाही कर रहे थे।

जम्मू/साम्बा : नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू प्रांत अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि, कहां हैं वो भाजपा नेता जो सर्जिकल स्ट्राईक के फौरन बाद अपनी छाती ठोक रहे थे और वाहवाही कर रहे थे। रामगढ़ के गोलीबारी प्रभावित गांवों में लोगों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राणा ने कहा कि भाजपा ने राजनैतिक अपरिपक्वता और कूटनीतिक नासमझी का प्रदर्शन किया जिसका खामियाजा आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है।     


    पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ रामगढ़ के गोलीबारी प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे राणा ने आरोप लगाया कि पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राईक के बाद हालात बिगड़े निरंतर बिगड़े हैं और सीमा पर रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों की परेशानियों को लेकर भाजपा नेताओं के रवैये को आपराधिक बताते हुए राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए।


इससे पहले राणा व सलाथिया जेरड़ा, रंगूर आदि गांवों में गए व गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले। अपनी संवेदना जताते हुए इन नेकां नेताओं ने कहा कि पाक द्वारा निहत्थे व मासूम लोगों को निशाना बनाया जाना बेहद शर्मनाक है। राणा ने सरकार व प्रशासन से कहा कि वह सीमावर्ती लोगों की सुविधा व सुरक्षा का ध्यान रखे और उचित कदम उठाए।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!