KFC के चक्कर में गंवा दिए 1.10 करोड़

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 10:26 AM

article

थाना टांडा की पुलिस ने एस.जी.पी.सी. के एक सदस्य जत्थेदार तारा सिंह सल्लां के परिवार के साथ के.एफ.सी. का लाइसैंस दिलाने के नाम पर ....

होशियारपुर (अश्विनी): थाना टांडा की पुलिस ने एस.जी.पी.सी. के एक सदस्य जत्थेदार तारा सिंह सल्लां के परिवार के साथ के.एफ.सी. का लाइसैंस दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में धारा 420, 465, 467, 468, 471, 419 व 120बी तथा इंफॉर्मेशन एंड टैक्नोलॉजी एक्ट के अधीन एक लड़के, उसके पिता तथा एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 
 
जत्थेदार तारा सिंह ने एस.एस.पी. को दी शिकायत में कहा था कि जगदीप सिंह उर्फ जप्पा, उसके पिता अवतार सिंह पुत्र रतन सिंह (दोनों निवासी टांडा) तथा अमनदीप सिंह उर्फ दीपक रोहन पुत्र मोहन लाल मोहल्ला महाराजा रणजीत सिंह नगर बैकसाइड आई.टी.आई. होशियारपुर ने के.एफ.सी. खोलने हेतु कंपनी से अनुबंध करवाने (लाइसैंस दिलाने) के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि ली थी। आरोपियों ने कहा था उनके केन्द्र के एक मंत्री के साथ गहरे संबंध हैं। आरोपियों ने जाली दस्तावेज भी तैयार कर दिए थे।
 
एस.एस.पी. के आदेश पर मामले की जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से की गई थी। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!