नवविवाहिता को सुलाया मौत की नींद

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 07:35 AM

article

दहेज की मांग को लेकर एक 20 वर्षीय युवती की फांसी देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

पलवल(कपूर): दहेज की मांग को लेकर एक 20 वर्षीय युवती की फांसी देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मृत्तका के परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले 3 दिसम्बर 2014 को सुन्दर निवासी कामरका ने अपनी लड़की शीतल की शादी पलवल के गांव सीहा के नगला बांजर निवासी गौरव पुत्र करणसिंह के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से जयादा दान दहेज़ दिया था।

दहेज़ में एक एओन हुंडई गाड़ी ,एक लाख 11 हजार नकद व सभी सामान दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष इतने दहेज़ से संतृष्ट नहीं थे। दहेज़ में एक स्कोर्पिओ गाड़ी व पांच लाख नकद की मांग करने लगे। ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर शीतल को प्रताडि़त करने लगे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद गौरव को कई बार हजारों रुपए दिए। उसके बाद भी उनकी लड़की को प्रताडि़त किया जाता रहा।

दहेज की मांग को लेकर मंगलवार को शीतल को प्रताडि़त किया गया और फांसी देकर उसकी हत्या कर दी गई। मृत्तका के पिता ने आरोप लगाया कि गौरव ,करणसिंह ससुर ,अजीत जेठ , सीमा जेठानी व सास खजानी ने मिलकर मेरी बेटी को फांसी देकर मारा है। दहेज कि मांग के चलते गौरव शीतल के साथ मारपीट करता और दहेज की मांग करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!