Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 02:24 AM
एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा व देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
सोनीपत: एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा व देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोनीपत निवासी 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी वर्ष 2013 में शहर के सैक्टर-23 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे हैं। उससे मारपीट की जाती है।
महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर 4 अप्रैल को उसके देवर प्रवेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला का मैडीकल करवाने के बाद दुष्कर्म, मारपीट, दहेज प्रताडऩा व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में प्रवेश व महिला के पति तथा सास व ससुर को नामजद किया गया है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि पुलिस टीम जल्द आरोपियों को काबू कर लेगी।