Pics: नई सोच को सलाम, HIV positive लड़की से शादी रचाकर पेश की नई मिसाल!

Edited By ,Updated: 24 May, 2015 05:10 PM

article

एक शख्स ने एचाआईवी पॉजीटिव लड़की से शादी का फैसला लिया। हालांकि, उसके लिए भी ये आसान नहीं रहा होगा।

जालंधर: एक शख्स ने एचाआईवी पॉजीटिव लड़की से शादी का फैसला लिया। हालांकि, उसके लिए भी ये आसान नहीं रहा होगा। जानकारी के मुताबिक, इस युवक ने 4 साल पहले एचआईवी पॉजीटिव लड़की से शादी की, लेकिन वो अपने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दे सके। अपनी शादी को 4 साल बीत जाने के बाद अब इस दंपत्ति ने एक बच्ची को गोद लिया है। 

युवक के मुताबिक, 2009 में जालंधर आने से पहले उसने 6 साल तक दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक एनजीओ में नौकरी की, जहां उसका काम रैली आर्गनाइज करना होता था। इस दौरान वह कई एचआईवी पॉजीटिव और एड्स पीड़ितों से मिला। 6 साल पहले एक पार्टी में वह गीत अपनी बहन की पड़ोसन गीत से मिला। उसकी बहन ने बताया कि वह तलाकशुदा और एचाआईवी पॉजीटिव है, लेकिन उसने एक साल तक गीत को ये पता नहीं चलने दिया कि वह उसकी बीमारी के बारे में जानता है। 

डेढ़ साल के बाद जब उसने गीत के सामने शादी का प्रपोजल रखा, तो उसने करीब एक महीने तक उससे बात ही नहीं की, लेकिन रजत नहीं माना और गीत को उसके सामने स्वीकार करना पड़ा कि वह एचआईवी पॉजीटिव है। इसके बाद उसने गीत को समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते है और फिर दोनों ने 23 मई 2011 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली। अब अपनी खुशहाल जिंदगी में नए मेहमान के आने पर वे दोनों बेहद खुश है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!