Edited By ,Updated: 23 Jul, 2015 11:41 PM
लालगढ़ जाटान से 5 दिन पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ...
श्रीगंगानगर: लालगढ़ जाटान से 5 दिन पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार लालगढ़ जाटान का प्रेमी जोड़ा घर से उस समय फरार हो गया, जब लड़की की शादी घर वालों ने कहीं और तय कर दी। लड़की के परिजनों की ओर से लालगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया गया, लेकिन पुलिस इस जोड़े को पकड़ नहीं सकी।
गत दिवस ही प्रेमी सुखचरण सिंह ने चाचे के लड़के को रूपए समाप्त होने पर उसने फोन किया कि उसके पास जो रुपए थे वह खत्म हो चुके हैं। उसे पैसों की जरू रत है। इस पर चाचे के लड़के ने उन्हें श्रीगंगानगर बस स्टैंड आने के लिए कहा। सुबह जैसे ही प्रेमी जोड़ा बस स्टैंड पर पहुंचा तो इन्हें इनके भाई सुनील ने अन्य लोगों की सहायता से पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।