भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल हैं कलाम: अमित शाह

Edited By Updated: 28 Jul, 2015 10:43 AM

article

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देेते हुए भाजपा ने कहा है कि उनके जाने से देश ने ‘‘एक दूरदृष्टा को खो दिया’’ है।

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देेते हुए भाजपा ने कहा है कि उनके जाने से देश ने ‘‘एक दूरदृष्टा को खो दिया’’ है। पार्टी प्रमुख अमित शाह ने उन्हें भारत की अवधारणा की ‘‘सर्वश्रेष्ठ मिसाल’’ बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  शाह ने कहा कि कलाम विज्ञान, शिक्षा और नैतिकता का एक ‘‘दुर्लभ संयोजन’’ थे और उनका व्यक्तित्व एवं उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेंगी।  शाह ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत माता की सेवा वाकई अपनी अंतिम सांस तक की। वह वास्तव में एक उत्कृष्ट ‘कर्मयोगी’ थे।

 मैंने हमेशा डॉक्टर कलाम का सम्मान भारत की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ मिसाल के रूप में किया है। वह एक एेसे व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अंगीकार किया, जो कि भारत की विविधता में एकता का परिचायक है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व ने अदभुत तरीके से विज्ञान और आध्यात्म का तालमेल कराया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में वह सुरक्षा और विकास के एजेंडों में भी तालमेल लेकर आए।’’ 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!