Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jul, 2026 09:59 AM

बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.42 अंकों यानी करीब 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 77,564.36 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 146.05 अंक
बिजनेस डेस्कः बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.42 अंकों यानी करीब 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 77,564.36 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 146.05 अंक (0.61%) की तेजी के साथ 24,198.45 के स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद बाजार में राहत का माहौल रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर पहले घोषित 20 फीसदी ट्रांजिट शुल्क नहीं लगाया जाएगा। इस बीच जुलाई डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल वायदा करीब 85.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।
इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती
निफ्टी 50 में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में शामिल रहे। इन शेयरों में 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) के शेयरों में कमजोरी रही और ये करीब 1 फीसदी तक फिसले।