Edited By ,Updated: 28 Aug, 2015 02:52 PM
बहरोड़ के शक्ति विहार कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक युवती को घर में ताक-झांक करते देख कर लोगों ने उसे चोर समझ कर पुलिस को सूचना दी।
बहरोड़: बहरोड़ के शक्ति विहार कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक युवती को घर में ताक-झांक करते देख कर लोगों ने उसे चोर समझ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जता कर लड़की को छोड़ दिया।
लड़की रो-रो कर लोगो को उसे छोडऩे की बात कह रही थी। उसने बताया की वह वह कोलकात्ता से है ओर ऐसे ही घूम रही है। पुलिस के न आने पर लोगो ने लड़की को छोड़ दिया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई।
लोगों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहल अभी तक उस लड़की का पता नही चल सका की वह क्यों और यहाँ कैसे आई थी।