Edited By ,Updated: 27 May, 2016 08:46 PM
सर्बानंद सोनोवाल का असम का सीएम बनने के बाद मोदी कैबिनेट में जल्द ही बदलाव होने वाला है। इस बात ...
नई दिल्ली: सर्बानंद सोनोवाल का असम का सीएम बनने के बाद मोदी कैबिनेट में जल्द ही बदलाव होने वाला है। इस बात की जानकारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दी। हालांकि बदलाव कब किया जाएगा इसकी तारीख नहीं बताई। उधर भाजपा सूत्रों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा हेडऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि कैबिनेट में जल्द ही बदलाव होगा, हालांकि ऐसा कब किया जाएगा इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है तथा कुछ मंत्रियों जिनका प्रदर्शन खराब रहा उन्हें हटाया जा सकता है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ अहम मंत्रालयों के अलावा कुछ मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी टीम में भी बदलाव कर सकते हैं। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि एकाध अहम मंत्रालयों समेत कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कैबिनेट में फेरबदल के साथ-साथ पार्टी प्रमुख अमित शाह की टीम में भी कुछ बदलाव हो सकता है।