Edited By ,Updated: 08 Oct, 2015 11:27 AM
जोधपुर के राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार को दिन में देह व्यापार के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां देह व्यापार का अड्डा लंबे समय से चल रहा था,
जोधपुर: जोधपुर के राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार को दिन में देह व्यापार के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां देह व्यापार का अड्डा लंबे समय से चल रहा था, जिसमें मकान मालकिन कमला कंवर रावत ने अपनी बेटी व दोनों बेटों को भी शामिल कर रखा था।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि कमला व उसकी बेटी मोहल्ले व आसपास की बस्तियों में जाकर मजदूर तबके की महिलाओं को अपने जाल में फंसाती थी। मोटी रकम कमाने के झांसे में लेकर आरोपी दोनों मां-बेटी ने काफी महिलाओं को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया था। आरोपी महिला के बेटे दिलीपसिंह व प्रमोदसिंह रावत देह व्यापार के लिए शहर से ग्राहक ढूंढ कर लाते थे, जिसके बदले परिवार के लोग कमीशन भी लेते थे।
मौके से आपत्तिजनक हालत में पकड़ी चारों महिलाओं से पुलिस में बताया कि उनके अलावा कई और घरेलू महिलाओं को भी आरोपी परिवार ने अपने जाल में फंसा रखा था। मजदूर तबके की ऐसी महिलाओं को दिन में मकान पर बुलाया जाता था, जिनके लिए ग्राहक भी महिला के बेटे ढूंढ़ कर लाते थे।