भाजपा के राज में पहले प्याज, फिर दाल और अब चीनी जनता की थाली से गायब: कांग्रेस

Edited By ,Updated: 18 Sep, 2016 12:23 AM

sachin spoke over good days

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर लोगों के भोजन से मिठास गायब...

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर लोगों के भोजन से मिठास गायब करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या भाजपा इसे ही अच्छे दिन बता रही थी? पायलट ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से गरीबों को राशन में मिलने वाली चीनी का वितरण सिर्फ इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि केन्द्र सरकार ने चीनी पर अनुदान राशि 18.5 रु. प्रति किलोग्राम निर्धारित कर दी है।
 
वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने चीनी की खरीद 42.98 रुपए प्रति किग्रा की दर से की है। एेसे में अनुदान के 18.5 रुपए इस राशि से घटाने पर राज्य सरकार को चीनी 24.48 रुपए प्रति किग्रा पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब तक राशन की दुकानों पर चीनी लगभग 13 रुपए प्रति किग्रा० की दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध थी। एेसे में अनुदान राशि निर्धारित किए जाने से लगभग 10 रुपए प्रति किग्रा का जो अतिरिक्त व्यय है, उसे किससे वसूला जाये, यह प्रदेश सरकार के लिए समस्या बन गया है।
 
उन्होंने कहा कि हर स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद जनता को राशन भी उपलब्ध नहीं होना भाजपा के राज में गरीब जनता के बुरे दिनों के आगाज का सूचक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चीनी जैसी मूलभूत खाद्य पदार्थ जनता को उपलब्ध नहीं करवा पाना बताता है कि केंद्र व राज्य के समन्वय व संवाद के अभाव के कारण जनता मूलभूत खाद्य पदार्थों से वंचित हो रही है। पायलट ने मांग की है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता को चीनी पूर्ववर्ती दर (लगभग 13 रुपए प्रति किग्रा) पर ही उपलब्ध करवानी चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!