फीफा अंडर-17 विश्व कप से जुड़े ऐसे 20 आंकड़े जो आप नहीं जानते

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 05:47 PM

fifa under 17 world cup

भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आगाज 6 अक्तूबर से होगा। यह टूर्नामेंट 28 अक्तूबर को समाप्त होगा। फुटबाॅल फैंस को इसका बेता....

नई दिल्लीः भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आगाज 6 अक्तूबर से होगा। यह टूर्नामेंट 28 अक्तूबर को समाप्त होगा। फुटबाॅल फैंस को इसका बेसर्बी से इंतजार है ऐसे में हम आपको फीफा अंडर-17 विश्व कप से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

1. फीफा अंडर-17 विश्व में 1985 से 2005 तक 16 टीमें हिस्सा लेती थी जिसे चार वर्गों में बांटा जाता था लेकिन 2007 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गई।   

2. अमेरिका और ब्राजील ने अब तक सबसे ज्यादा 15 बार अंडर-17 विश्व कप में भाग लिया हैं। दोनों का यह 16वां विश्व कप है।  

3. एशिया में विश्व कप का आयोजन किसी भी अन्य महाद्वीप से अधिक बार हुआ है। यह (भारत में) पांचवीं बार है जब एशिया में इसका आयोजन हो रहा है। इससे पहले चीन (1985), जापान (1993), दक्षिण कोरिया (2007) और संयुक्त अरब अमीरात (2013) में इसका आयोजन हुआ है।  

4. फीफा अंडर-17 विश्व कप में सबसे सफल टीम नाईजीरिया है जिसने इस खिताब को पांच बार (1985, 1993, 2007, 2013, 2015) अपने नाम किया है। वह तीन बार (1987, 2001, 2009) इसके उपविजेता भी रहे हैं। हालांकि भारत में होने वाले विश्व कप के लिये उनकी टीम क्वालीफाई नहीं कर पायी।   

5. ब्राजील ने इस विश्व कप को तीन बार (1997, 1999, 2003) जीता है जबकि घाना (1991, 1995) और मैक्सिको (2005, 2011) दो-दो बार विजेता रहे हैं। सोवियत संघ (1987), सऊदी अरब (1989), फ्रांस (2001) और स्विट्जरलैंड (2009) ने भी एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता।   

6. घाना इस टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार चार बार पहुंचा (1991,1993, 1995 और 1997) जिसमें से उसे दो में जीत (1991 और 1995) मिली।   

7. भारत अंडर-17 विश्व कप में जगह बनाने वाली एशिया की 18वीं टीम है।  

8. भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में तीन टीमें पहली बार भाग ले रही जिसमें नाइजर, न्यू कालेडोनिया के अलावा मेजबान भारत भी शामिल है।   

9. फीफा अंडर-17 विश्व कप में भाग लेने वाले 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने फीफा विश्व कप फाइनल में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।   

10. ब्राजील के रोनाल्डिन्हो इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिसने फीफा अंडर-17 विश्व कप (1997) और फीफा विश्व कप (2002) जीता है।   

11. अंडर-17 विश्व कप और फीफा विश्व कप में खेलने वाले खिलाडिय़ों में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप फाइनल में गोल किया है। इन खिलाडिय़ों में मारियो गोट्जे (2014), ईमानुएल पेटिट (1998) और आंद्रेस इनिएस्ता (2010) शामिल है।  

12. अंडर-17 विश्व कप और विश्व कप खेलने वाले खिलाडिय़ों में सिर्फ इकर कासिलास (स्पेन) ऐसे खिलाड़ी है जिनकी कप्तानी में टीम ने विश्व खिताब (2010) जीता है।   

13. मैक्सिको और उरुग्वे के बीच खेले गये अंडर-17 विश्व कप फाइनल को मैदान में सबसे ज्यादा 98,943 दर्शकों ने देखा।  

14. यूएई (2013) में खेले गये अंडर-17 विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल किये गये। इस दौरान 52 मैचों में 172 गोल किये गये।  

15. अंडर-17 विश्व कप के प्रथम संस्करण को छोड़ कर 1987, 1989 और 2007 में सात-सात टीमें ने पहली बार इसमें भाग लिया।   

16. अंडर-17 विश्व कप के चार फाइनल (1987, 1989, 1999 और 2007 ) ऐसे रहे जिसका नतीजा पेनल्टी शूट आउट से निकला है। बाकी फाइनल का नतीजा निर्धारित समय में निकला।   

17. अंडर-17 विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड ब्राजील (166) के नाम है। दूसरे स्थान पर नाईजीरिया (149) है। स्पेन और मैक्सिको 97 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के पास भारत में गोलों का शतक पूरा करने का मौका होगा। जर्मनी (92) और घाना (86) भी सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में शामिल हैं।   

18. ब्राजील और नाईजीरिया दो ऐसी टीमें है जिसने विश्व कप खिताब का बचाव किया है। ब्राजील ने 1997 और 1999 तथा नाइजीरिया ने 2013 और 2015 लगातार दो बार खिताब जीता है।   

19. अमेरिका के फ्रेड्डे अडु ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंडर-17 (2003) और अंडर-20 (2007) दोनों आयु वर्ग के फीफा विश्व कप में हैट्रिक बनाई।   

20. अंडर-17 विश्व कप में गोल्डन बॉल खिताब को सबसे ज्यादा चार बार नाइजीरिया के खिलाड़ी ने जीता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!