आर्थिक तंगी दूर करने के ल‌िए, बृहस्पतिवार को करें यह काम

Edited By ,Updated: 01 Jun, 2016 08:17 AM

money trouble thursday

ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार शुक्र अौर गुरु धन और भौत‌िक सुख प्रदान करते हैं। बृहस्पतिवार के देव भगवान विष्णु अौर शुक्रवार की देवी मां लक्ष्मी का पूजन

ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार शुक्र अौर गुरु धन और भौत‌िक सुख प्रदान करते हैं। बृहस्पतिवार के देव भगवान विष्णु अौर शुक्रवार की देवी मां लक्ष्मी का पूजन करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी को धन से संबंधित परेशानियां हो तो उन्हें बृहस्पतिवार अौर शुक्रवार के दिन पूजा करके दूर किया जा सकता है। 

 

- बृहस्पतिवार को सुबह नहाने के पश्चात घी का दीपक जलाकर भगवान व‌िष्‍णु की पूजा व व‌िष्‍णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

- बृहस्पतिवार के दिन भगवान व‌िष्‍णु के पूजन में चने की दाल और गुड़ को अर्पित करें, धन संबंधी परेशान‌ियां दूर हो जाएंगी।

 

- बृहस्पतिवार या शुक्रवार के दिन किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग सामग्री दान करना शुभ फल प्रदान करता है वहीं मां लक्ष्मी खुश होती हैं।

 

- लाल क‌िताब के अनुसार बृहस्पतिवार को पीले रंग के कपड़े पहनने अौर माथे पर पीले चंदन अथवा केसर से तिलक करने से गुरु के शुभ फलों में बढ़ौतरी होती है।

 

- बृहस्पतिवार वाले दिन किसी को उधार देना अौर लेना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन कमाई से प्राप्त धन घर आना शुभ है परंतु बाहर जाना अच्छा नहीं होता।

 

- धन प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार और शु्क्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।

 

- भूने हुए चने, पोहा, चावल का सेवन वीरवार को न करें। शन‌िवार के द‌िन इनको खाना लाभकारी होता है।

 

- माता-पिता अौर बड़े बुजुर्ग का अपमान न करें उनका आशीर्वाद लेने से गुरु के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!