चीनी मीडिया की भारत को गंभीर परिणाम की चेतावनी

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 08:40 PM

chinese media warned india

चीन के तीन पत्रकारों के वीजा का नवीनीकरण नहीं करने के भारत सरकार के निर्णय पर चीन के मीडिया ....

नई दिल्ली: चीन के तीन पत्रकारों के वीजा का नवीनीकरण नहीं करने के भारत सरकार के निर्णय पर चीन के मीडिया ने तीखे तेवर दिखाते हुए गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिख है कि भारत के इस निर्णय का नकरात्मक संदेश जाएगा और दोनों के संबंधों पर भी विपरीत असर पड़ेगा। 
 
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा यदि नई दिल्ली ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह(एनएसजी) में भारत की सदस्यता का चीन द्वारा विरोध किए जाने का बदला लिया जा रहा है तो इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे।’ चीन ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध नियमों के आधार पर किया है। चीन के मीडिया की यह रिपोर्ट भारत सरकार के तीन पत्रकारों के वीजा का नवीनीकरण नहीं करने के निर्णय के बाद आया है। इन पत्रकारों के संबंध में विदेश मंत्रालय को विपरीत खुफिया सूचना मिली थी। इन पत्रकारों के नाम वी कियांग (नई दिल्ली) तांग लू (मुंबई) तथा एस यांगांग हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!