दिल्ली में भिखारी ठाकुर की प्रतिमा लगे: नीरज तिवारी

Edited By vasudha,Updated: 27 Dec, 2018 12:05 PM

neeraj tiwari says statue of bhikari thakur in delhi

भिखारी ठाकुर जी की जयंति के अवसर पर दिल्ली के आई एम ए सभागार में लोक कलाकार भिखारी के वंशज वेद प्रकाश ठाकुर को भाजपा नेता नीरज तिवारी ने सम्मानित किया...

भिखारी ठाकुर जी की जयंति के अवसर पर दिल्ली के आई एम ए सभागार में लोक कलाकार भिखारी के वंशज वेद प्रकाश ठाकुर को भाजपा नेता नीरज तिवारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए नीरज तिवारी ने कहा कि बेटी बेचवा नाटक के माध्यम समाज में भिखारी ठाकुर ने क्रांतिकारी सन्देश दिया है वे सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं दिल्ली में भिखारी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
PunjabKesari

कार्यक्रम का आयोजन गोविन्द नारायण सिंह न्यास, और भिखारी ठाकुर स्मृति न्यास के सौजन्य से किया गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक पवन श्रीवास्तव ने कहा कि भिखारी ठाकुर सन्त परंपरा के कवि थे। वे तुलसी, कबीर, रहीम की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले कवि हैं वरिष्ठ पत्रकार मनोहर मनोज ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के रविन्द्र नाथ टैगोर थे। युवा पीढ़ी को उनकी रचनाओं से शिक्षा लेनी चाहिए। 

PunjabKesari
गोविन्द नारायण सिंह न्यास के सचिव कवि एवं पत्रकार मुन्ना पाठक ने कहा कि भिखारी ठाकुर एक सन्त थे। भोजपुरी लोक गायक गजाधर ठाकुर ने भिखारी के गीतों को गाकर मन मोह लिया। इस अवसर पर नीरज तिवारी जी भिखारी ठाकुर के पौत्र वेद प्रकाश ठाकुर को सम्मानित किया। भिखारी ठाकुर के गांव के ग्रामीणों को भी नीरज तिवारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण परिवर्तन के सम्पादक जितेंद्र तिवारी,राष्ट्र सृजन अभियान के अध्यक्ष  पी. के. सिन्हा, लोक गायक संजय सिंह, अजय चौबे जी, विक्रांत पाठक, गणेश ठाकुर, बीरेंद्र यादव, आनन्द मिश्र, विजय कुमार साह समेत सैकड़ो लोगों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!