Edited By pooja,Updated: 05 Sep, 2018 12:28 PM
हम मिलें ''''
>
> इतनी
> लम्बी उम्र साथ बिताने के बाद
> हम फिर से जानबूझ कर भटक जाएँ
> '' हम मिलें ''
>
> इतनी
> लम्बी उम्र साथ बिताने के बाद
> हम फिर से जानबूझ कर भटक जाएँ
> और फिर मिलें
>
> हम मिलें
> और इस तरह मिलें
> कि पहली बार मिल रहें हों
>
> हम मिलें
> और इस तरह मिलें
> जैसे छिप-छिपकर मिलतें हैं प्रेमी-युगल
>
> हम मिलें
> किसी तालाब में दोनों पैर डुबोकर
> पानी से खेलते हुए मिलें
>
> हम मिलें
> जैसे सूखे मिट्टी के ढेले से
> पहली बार पानी की बूंद मिलती हो
>
> हम मिलें
> और
> फुर्र से उड़े चिड़ियों की तरह
> ००
>
> सुधीर कुमार सोनी
>
> परिचय
>
> नाम
> सुधीर कुमार सोनी
>
> जन्म
> 26.05.1960
>
> सम्पर्क
> अंकिता लिटिल क्राफ्ट ,सत्ती बाजार ,रायपुर [छत्तीसगढ़ ]
>