‘देश में देह व्यापार जोरों पर’ चंद होटल और स्पा सैंटर बने अड्डे!

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 03:18 AM

a few hotels and spa centers

देश में देह व्यापार चिंताजनक हद तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर चंद होटलों, स्पा सैंटरों और घरों तक में इसके मामले सामने आ रहे हैं और यह धंधा चलाने में महिलाएं भी अब शामिल पाई जा रही हैं। इसकी पिछले लगभग साढ़े तीन महीनों में सामने आई घटनाएं निम्न...

देश में देह व्यापार चिंताजनक हद तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर चंद होटलों, स्पा सैंटरों और घरों तक में इसके मामले सामने आ रहे हैं और यह धंधा चलाने में महिलाएं भी अब शामिल पाई जा रही हैं। इसकी पिछले लगभग साढ़े तीन महीनों में सामने आई घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 

* 21 अप्रैल को ‘बेंगलुरु’ (कर्नाटक) में पुलिस ने कई स्पा सैंटरों और एक मकान पर छापेमारी करके 6 महिलाओं को वहां से मुक्त करवाने के अलावा यह धंधा चलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
* 28 अप्रैल को ‘जीरकपुर’ (पंजाब) में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से बिहार और उत्तर प्रदेश की रहने वाली 3 युवतियों को मुक्त कराने के साथ ही इस धंधे के 4 संचालकों को गिरफ्तार किया।
* 30 जून को ‘गाजियाबाद’ (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने एक किराए के मकान के अंदर चलाए जा रहे देह व्यापार के ठिकाने का पता लगा कर वहां से 6 माह की गर्भवती एक विदेशी महिला को मुक्त करवाने के अलावा  दलाल ‘अंकित गुप्ता’ को गिरफ्तार किया। 
* 1 जुलाई को ‘नई दिल्ली’ में ‘पहाडग़ंज’ पुलिस ने एक स्पा सैंटर में छापा मार कर वहां देह व्यापार के लिए ठहराई हुई 4 महिलाओं को मुक्त करवाने के अलावा स्पा सैंटर के मालिक को गिरफ्तार किया।

* 8 जुलाई को ‘दरभंगा’ (बिहार) पुलिस ने एक स्पा सैंंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करके स्पा सैंटर के मैनेजर की पत्नी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। 
* 14 जुलाई को ‘मेरठ’ (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने एक होटल में छापा मारा और वहां 4 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर उन्हें मुक्त करवाने के अलावा अनेक युवकों को गिरफ्तार किया। वहां से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं भी बरामद की गईं।
* 20 जुलाई को ‘टोहाना’ (हरियाणा) की पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कर वहां से एक महिला को मुक्त करवाया तथा उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक एवं होटल के मालिक को गिरफ्तार किया। 
* 24 जुलाई को ‘खन्ना’ (पंजाब) में पुलिस ने विभिन्न स्पा सैंटरों पर छापा मार कर वहां से 6 विदेशी युवतियों को मुक्त करवाया। 
* 28 जुलाई को ‘मीरा रोड’ (महाराष्ट्र) में पुलिस ने एक स्पा सैंटर पर छापेमारी करके वहां देह व्यापार करवाने के लिए लाई गई 5 महिलाओं को मुक्त करवाया तथा स्पा सैंटर के मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार किया।
* 29 जुलाई को ‘फरीदाबाद’ (हरियाणा) में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार की शिकायतों के बाद पुलिस ने छापा मार कर आपत्तिजनक हालत में कई युवकों और युवतियों को पकड़ा।

* 30 जुलाई को ‘रायगढ़’ (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने 2 मकानों पर छापेमारी करके वहां देह व्यापार के लिए रखी गई 2 नाबालिगों को रैस्क्यू करने के अलावा 2 महिला दलालों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
* 1 अगस्त को ‘जालंधर’ (पंजाब) में पुलिस ने एक स्पा सैंटर पर छापा मार कर वहां से 3 महिलाओं और 1 युवक को गिरफ्तार किया।
* और अब 3 अगस्त को ‘कोडरमा’ (झारखंड) पुलिस टीम ने ‘बाबा होटल’ में छापेमारी करके मौके से 3 महिलाओं को मुक्त कराने के अलावा होटल के मैनेजर, एक दलाल और 3 ग्राहकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके वहां से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, सिगरेट और शक्तिवर्धक गोलियों के अलावा एक इलैक्ट्रिक स्कूटी तथा 2 कारें भी जब्त की हैं। 

उक्त घटनाओं को देखते हुए जहां इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें कठोरतम दंड देने की आवश्यकता है, वहीं इसे अपनाने वाली युवतियों को इस कीचड़ से निकाल कर और इस धंधे में आने के पीछे उनकी मजबूरियों का पता लगाकर उन्हें दूर करने के साथ-साथ उनका पुनर्वास करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की भी उतनी ही आवश्यकता है।—विजय कुमार 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!