‘लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते मिलावटखोर’ नहीं रुक रहा यह काला कारोबार !

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 03:14 AM

adulterers playing with people s health

आए दिन खाद्य व अन्य पदार्थों में मिलावट के समाचार आते रहते हैं। शायद ही कोई ऐसी वस्तु होगी जो मिलावट से बची हुई हो। यह समस्या कितना गंभीर रूप धारण करती जा रही है, यह निम्न में दर्ज पिछले लगभग 3 महीनों की घटनाओं से स्पष्ट है :

आए दिन खाद्य व अन्य पदार्थों में मिलावट के समाचार आते रहते हैं। शायद ही कोई ऐसी वस्तु होगी जो मिलावट से बची हुई हो। यह समस्या कितना गंभीर रूप धारण करती जा रही है, यह निम्न में दर्ज पिछले लगभग 3 महीनों की घटनाओं से स्पष्ट है : 

* 12 मार्च को ‘हैदराबाद’ में अधिकारियों ने दूषित वातावरण में हानिकारक रसायनों ‘एसटिक एसिड’ सिंथैटिक रंगों, गम पाऊडर व नमक से जिंजर और गाॢलक पेस्ट बनाने के आरोप में ‘सैवन कुक्स’ फैक्टरी के मालिक ‘मो. जियाऊद्दीन’,‘अर्जुन इंटरप्राइजिज’ के मालिक ‘मो. मजहर अली’ व ‘शहजादा फूड मास्टर’ के मालिक ‘मो. फारुक’ को गिरफ्तार किया।

* 14 मार्च को ‘जयपुर’ (राजस्थान) में ‘राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड नूडल्स, सॉस आदि जब्त करने के अलावा पैकेज्ड फूड आइटम्स पर लिखी ‘एक्सपायरी डेट’ मिटाने वाले अत्याधुनिक उपकरण भी बरामद किए।
* 14 मार्च को ही एफ.एस.एस.ए.आई. की विज्ञप्ति के अनुसार ‘झारखंड’ में खाद्य वस्तुओं में मिलावट विरोधी अभियान के दौरान खाने के अयोग्य 1450 किलो पनीर, मिलावटी देसी घी व 90 लीटर घटिया तेल जब्त किया। 

* 18 मार्च को ‘सोमनाथ’ (गुजरात) में अधिकारियों ने यूरिया, डिटर्जैंट और कास्टिक सोडा मिलाकर किडनी और लिवर के लिए हानिकारक  3000 लीटर नकली दूध बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 
* 28 मार्च को ‘हैदराबाद’ (तेलंगाना) के ‘बाबुल रैड्डी नगर’ व ‘लक्ष्मीगुडा’ में बड़ी मात्रा में मिलावटी नमकीन (भुजिया) तथा बिस्कुट जब्त करके ‘मुन्नीर अरुण कुमार’, ‘बुंदयाला मस्तान रैड्डी’ तथा ‘विशाल जैन’ को गिरफ्तार किया।
* 9 अप्रैल को ‘हैदराबाद’ में मिलावटी व एक्सपायर्ड सामग्री से बनी लगभग 2 लाख रुपए की बेकरी आइटमें व मिठाइयां जब्त की गईं।
* 25 अप्रैल को ‘अलीगढ़’ (उत्तर प्रदेश) में अधिकारियों ने ‘भरतपुर’ (राजस्थान) से लाया जा रहा 252 किलो मिलावटी देसी घी पकड़ा। 
* 8 मई को ‘हापुड़’ (उत्तर प्रदेश) में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 22 लाख रुपए कीमत का 14,000 किलो मिलावटी शहद पकड़ा।

* 20 मई को नगांव (असम) में अधिकारियों ने कैमिकल यानी कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जा रहे 180 किलो केले जब्त कर नष्ट किए।
* 23 मई को ‘कालाडेरा’ (जयपुर) में अधिकारियों ने एक डेयरी द्वारा बेचने के लिए जमा किया गया 700 लीटर खट्टा व बदबूदार दूध नष्टï कराया।
* 24 मई को ‘मथुरा-वंृदावन’ (यू.पी.) में एक मंदिर के निकट बिक रहे 200 किलो अस्वच्छ मिलावटी पेड़े और अन्य मिठाइयां पकड़ी गईं।
* 27 मई को ‘नासिक’ (महाराष्ट्र) में अधिकारियों ने प्रसिद्ध कम्पनियों के एक लाख रुपए मूल्य के नकली एनर्जी ड्रिंक, सोयाबीन का तेल तथा घटिया पनीर जब्त करके 3 दुकानदारों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया।
* 31 मई को ‘उदयपुर’ (राजस्थान) में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पनीर, मावा, बर्फी और आइसक्रीम के नमूनों की जांच की गई जिनमें 7 महत्वपूर्ण सैंपल फेल पाए गए और मिलावटी सामान को नष्टï कर चालान काटे गए ।
* 3 जून को ‘मेहसाणा’ (गुजरात) में एक जूस सैंटर में जूस बनाने के लिए रखे हुए सड़े-गले, कीड़े पड़े तथा फंगस से संक्रमित आमों का विशाल भंडार जब्त करके पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। 
* और अब 3 जून को ही ‘अमृतसर’ में ‘फूड सेफ्टी विभाग’ द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक डेयरी’ पर छापेमारी करके 48 टीन संदिग्ध मिलावटी देसी घी की खेप जब्त की गई। 

मिलावटी खाद्य पदार्थों के धंधे में जुटे समाज विरोधी तत्व लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों से किसी का जीवन खतरे में डालना हत्या करने से कम गंभीर अपराध नहीं है, लेकिन देश में मिलावट को लेकर कानून कठोर न होने के कारण अपराधी जमानत पर बाहर आकर दोबारा मिलावट का धंधा शुरू कर देते हैं।  ऐसे में सबसे पहले तो कानून में संशोधन करके इन्हें कड़ा बनाना चाहिए और ऐसा जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई करके कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि मिलावट के इस धंधे पर लगाम लग सके और दूसरों को नसीहत मिले। —विजय कुमार   

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!