सामने आया अपकमिंग 5 डोर महिंद्रा थार का इंटीरियर, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 01:30 PM

5 door mahindra thar interior design leaked

महिंद्रा काफी समय से अपनी अपकमिंग 5 डोर थार को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह गाड़ी अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। महिंद्रा 5 डोर थार टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की गई है। हाल ही में इसके इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

ऑटो डेस्क. महिंद्रा काफी समय से अपनी अपकमिंग 5 डोर थार को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह गाड़ी अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। महिंद्रा 5 डोर थार टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की गई है। हाल ही में इसके इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। 

PunjabKesari
तस्वीरें देखने से पता चलता है कि नई महिंद्रा थार में आगे की सीटों के लिए अलग-अलग आर्मरेस्ट के साथ दूसरी पंक्ति लिए AC वेंट भी होंगे, जो 3-डोर वर्जन में नहीं हैं। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगी, जो 10.25 इंच की हो सकती है। वहीं मौजूदा 3-डोर थार में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट है। गाड़ी में HVAC कंट्रोल और टॉगल स्विच का बैंड मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आता है। इसमें फिजिकल बटन के बैंड और स्क्रीन के नीचे एक रोटरी डायल को भी बरकरार रखा गया है। इसके अलावा इस SUV में बड़ा MID, डैशबोर्ड कैमरा और एक सिंगल-पैन सनरूफ के साथ एक बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
महिंद्रा थार 5-डोर में मौजूदा थार की तरह ही 2.2-लीटर, डीजल और 2.0-लीटर, पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!