Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2026 08:51 AM

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकिल में 19 अप्रैल को शुक्र ने अपनी राशि बदल ली है और अब शुक्र मेष राशि से निकल कर अपनी राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं लेकिन इस सप्ताह 20 से 22 अप्रैल के दिन एस्ट्रो साइकिल के लिहाज से बहुत अहम हैं। 20 अप्रैल को मीन...
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकिल में 19 अप्रैल को शुक्र ने अपनी राशि बदल ली है और अब शुक्र मेष राशि से निकल कर अपनी राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं लेकिन इस सप्ताह 20 से 22 अप्रैल के दिन एस्ट्रो साइकिल के लिहाज से बहुत अहम हैं। 20 अप्रैल को मीन राशि में मंगल, बुध और शनि तीनों ग्रह एक ही डिग्री पर गोचर करेंगे और इसी दिन ट्र्यू केतु भी 18 साल बाद अपने ही मघा नक्षत्र में आ जाएंगे। 21 अप्रैल को बुध और मंगल एक ही डिग्री पर रहेंगे और 22 अप्रैल को बुध ग्रह मंगल और शनि दोनों से आगे निकल जाएंगे। इसी सप्ताह 24 अप्रैल को मंगल और बुध दोनों ग्रह मीन राशि में रेवती नक्षत्र में नक्षत्र संबंध बनाएंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति उतार-चढ़ाव के बाद तेजी वाली है, लिहाजा किसी भी तरह की गिरावट खरीद का मौका लेकर आएगी।
20 अप्रैल को बाजार खुलने पर चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार खुलते ही इसमें अस्थिरता आ सकती है। लिहाजा बाजार खुलने के 15 मिनट तक इंतजार करें और 9.57 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र चरण बदलने के बाद ही कोई पोजीशन बनाएं। चन्द्रमा दोपहर 3.19 बजे नक्षत्र चरण बदल कर तीसरे चरण में आएंगे। लिहाजा इस समय के दौरान बाजार की चाल बदल सकती है। इस दिन हमें बेवरेज, शिपिंग, पोर्ट और चांदी की प्रोसैसिंग से जुड़ी कम्पनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
21 अप्रैल को चन्द्रमा मंगल के मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। इससे बाजार में ओपनिंग पर स्थिरता देखने को मिलेगी। दोपहर 12.43 बजे गुरु और चन्द्रमा की युति बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकती है इसलिए दोपहर के समय अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस दौरान डिफैन्स सैक्टर के अलावा तांबे से जुड़ी कम्पनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।
22 अप्रैल को चन्द्रमा मिथुन राशि में राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गुरु के साथ गोचर करेंगे। लिहाजा ओपनिंग में बाजार अस्थिर रह सकता है। सुबह 11 बजे चन्द्रमा के नक्षत्र चरण बदलने के बाद बाजार में स्थिरता आएगी और इसके बाद बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। दोपहर 1.41 बजे बुध रेवती नक्षत्र में गोचर करेगा और इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी की शुरूआत हो सकती है। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा लिकर, एयरलाइन्स और तंबाकू से जुड़ी कम्पनियों के अलावा फार्मा कम्पनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
23 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेगा और चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकती है। इस दिन बाजार खुलने पर पहले 15 मिनट इंतजार करने की रणनीति ठीक रहेगी। दोपहर 03.12 बजे चन्द्रमा कर्क राशि में भी गोचर करेंगे और यह समय बाजार में उतार-चढ़ाव वाला है। लिहाजा इस समय के दौरान पोजीशन का ध्यान रखना जरुरी है। इस दिन बैंकिंग और वित्तीय कम्पनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
24 अप्रैल को मंगल बुध के रेवती नक्षत्र में आ कर बुध के साथ नक्षत्र संबंध बनाएगा, यह नक्षत्र संबंध बाजार में तेजी लाने का काम कर सकता है। दोपहर 02.21 बजे चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेगा और इसके प्रभाव से बाजार में हल्की बिकवाली देखने को मिल सकती है। इस दौरान बाजार में बैंकिंग और आई.टी. के अलावा वित्तीय कम्पनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728