Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Jan, 2024 10:08 AM
BMW मोटरराड का CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका और ब्रिटिश बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करेगी। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम से अधिक रहने...
ऑटो डेस्क. BMW मोटरराड का CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका और ब्रिटिश बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करेगी। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम से अधिक रहने की उम्मीद है।
सुविधाएं
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचा हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल और LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स भी हैं। सस्पेंशन के लिए सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे साइड-माउंटेड मोनो-शॉक यूनिट मिलती है।
पावरट्रेन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो 15hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।