Edited By Radhika,Updated: 05 Jun, 2026 05:02 PM

पेट्रोल डीजल के बढते दामों के बीच ईवी के लिए भी भारत में मांग बढ़ गई है। पैसे की बचत के अलावा लोग दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, तेज रफ्तार और आधुनिक तकनीक के कारण भी इन्हें खरीद रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो...
ऑटो डेस्क: पेट्रोल डीजल के बढते दामों के बीच ईवी के लिए भी भारत में मांग बढ़ गई है। पैसे की बचत के अलावा लोग दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, तेज रफ्तार और आधुनिक तकनीक के कारण भी इन्हें खरीद रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो हम आपके लिए 2 लाख रुपए तक के बजट के अंदर कुछ बेहतरीन ऑप्शन लाए हैं। आइए जानते हैं इन स्कूटर्स के बारे मेंं-
- Ola S1 Pro Gen 3: यह स्कूटर तेज रफ्तार और लंबी दूरी (रेंज) तय करने के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें हाई-परफॉर्मेंस पसंद है।
- Ather Rizta: Ather का यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आराम, ज्यादा स्पेस और पसंद करते हैं।
- TVS iQube: टीवीएस का यह भरोसेमंद स्कूटर अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और कंपनी के मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।
- Bajaj Chetak: अपने क्लासिक और प्रीमियम मेटल बॉडी डिजाइन को लेकर लोगों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है। अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के दम पर बाजार में अलग पहचान रखता है।
- Hero Vida V2: हीरो मोटोकॉर्प का यह आधुनिक स्कूटर शानदार रेंज और नए जमाने के फीचर्स के साथ आता है, जो दैनिक सफर को बेहद आसान बनाता है।