Edited By Radhika,Updated: 09 May, 2023 05:08 PM

Honda active 6G कंपनी का ऐसा मॉडल है, जो भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह सबसे ज्यादा सेल होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने इसके अपडेटेड वर्जन को भी लॉन्च किया था। बता दें कि हाल ही में इस मॉडल के लिए एक्टिवा 6जी नाम को रिप्लेस कर दिया...
ऑटो डेस्क: Honda active 6G कंपनी का ऐसा मॉडल है, जो भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह सबसे ज्यादा सेल होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने इसके अपडेटेड वर्जन को भी लॉन्च किया था। बता दें कि हाल ही में इस मॉडल के लिए एक्टिवा 6जी नाम को रिप्लेस कर दिया गया है।
जापानी ब्रांड ने 2015 में स्कूटर पर यह प्रत्यय लगाना शुरू किया था। यह उनके मार्केटिंग अभ्यास का एक हिस्सा था जहां ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं को स्कूटर की नवीनतम स्थिति दिखाना चाहता था। उम्मीद है कि इसका संबंध 2024 में लॉन्च होने वाले मॉडल से हो सकता है।