AAP को लगा बड़ा झटका, ED ने पार्टी नेता दीपक सिंगला को किया अरेस्ट

Edited By Updated: 18 May, 2026 01:53 PM

aap leader deepak singla arrested by ed

AAP पार्टी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। ED ने पार्टी नेता दीपक सिंगला को अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि ED ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला को कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है।...

नेशनल डेस्क: AAP पार्टी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। ED ने पार्टी नेता दीपक सिंगला को अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि ED ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला को कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले आज सुबह जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

PunjabKesari

आतिशी का बीजेपी पर तीखा हमला

दीपक सिंगला के आवास और गोवा में 'आप' के कुछ वॉलेंटियर्स (कार्यकर्ताओं) के घरों पर हुई इस छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और 'आप' विधायक आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।आतिशी ने आरोप लगाया कि गोवा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ने अपनी "वफादार सिपाही" (ED) को वहां भेजा है। उन्होंने लिखा कि "आज सुबह से ही आप गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला और कुछ कार्यकर्ताओं के घरों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह न केवल हमारे कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश है, बल्कि बीजेपी के लिए हमारा पूरा संगठनात्मक डेटा (Organizational Data) हासिल करने की साजिश भी है!"

<

>

बंगाल और पंजाब की तरह गोवा को बनाया निशाना

एक वीडियो संदेश जारी कर आतिशी ने दावा किया कि बीजेपी विपक्षी पार्टियों के चुनावी डेटा को चुराने और उनके संगठन को कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कई उदाहरण सामने रखे:

  • पश्चिम बंगाल का दिया उदाहरण: आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे बंगाल चुनावों के दौरान बीजेपी ने टीएमसी (TMC) के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया। टीएमसी के लिए रणनीति बना रही एजेंसी 'आई-पैक' (I-PAC) के कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया और चुनाव से ठीक पहले टीएमसी के संगठन का सारा डेटा ईडी के जरिए चुरा लिया गया। चुनाव खत्म होते ही सबको छोड़ दिया गया।
  • पंजाब का उदाहरण: बंगाल के बाद अगला हमला पंजाब पर हुआ, जहां आम नेताओं के घरों पर छापे मारे गए। आतिशी ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा जैसे नेताओं को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जबकि बीजेपी में जाने वाले पूर्व 'आप' सांसद अशोक मित्तल जैसे लोगों को बख्श दिया गया।
  • अब गोवा पर नजर: आतिशी ने कहा कि पंजाब के बाद अब बीजेपी का अगला निशाना गोवा है, जहां 'आप' कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा भी हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले 9 मई को पंजाब के कैबिनेट मंत्री और 'आप' नेता संजीव अरोड़ा को भी ईडी ने दिनभर चली छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। उनके आवास, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और 'हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड' (HSRL) के दफ्तरों की तलाशी ली गई थी। अब दीपक सिंगला की इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी जंग और तेज होना तय माना जा रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!