नई 2026 Mini Countryman C इंडिया में 17 जून को होगी लॉन्च

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 02:51 PM

new 2026 mini countryman c to launch in india on june 17

प्रीमियम ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mini 17 जून को इंडियन मार्केट में अपनी नई लग्जरी SUV लॉन्च करने वाली है। यह नई कार भारतीय पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद हाई-परफॉर्मेंस 'Countryman JCW All4' के ठीक नीचे वाले सेगमेंट में जगह बनाएगी। डीलरशिप्स पर इस...

ऑटो डेस्क: प्रीमियम ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mini 17 जून को इंडियन मार्केट में अपनी नई लग्जरी SUV लॉन्च करने वाली है। यह नई कार भारतीय पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद हाई-परफॉर्मेंस 'Countryman JCW All4' के ठीक नीचे वाले सेगमेंट में जगह बनाएगी। डीलरशिप्स पर इस नई एसयूवी की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस कार को कंपनी भारत में ही असेंबल करेगी। मेड इन इंडिया होने के चलते इसकी कीमत काफी कम होगी और कंपनी इसकी कीमत को काफी आक्रामक व प्रतिस्पर्धी रख सकेगी।

डिजाइन और लुक्स

नई Countryman C का एक्सटीरियर काफी हद तक कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी (Countryman Electric) से प्रेरित होगा, लेकिन इसमें नई फ्रंट ग्रिल और रिडिजाइन किया गया बंपर देखने को मिलेगा। इस कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें ब्लैक-आउट रूफ, ब्लैक डोर पिलर्स, ब्लैक ORVM हाउसिंग और बॉडी कलर वाले डोर हैंडल्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें शैम्पेन कलर की एक्सटीरियर ट्रिम, नए अलॉय व्हील्स और मैट्रिक्स LED टेल-लैंप्स इसके स्टाइल को और बढ़ाएंगे।

कलर ऑप्शन

यह एसयूवी 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध हो सकती है—चिली रेड, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और स्मोकी ग्रीन।   

इंटीरियर और फीचर्स

कार के इंटीरियर को बेहद आधुनिक और आलीशान टच दिया गया है। केबिन में आपको ड्यूल-टोन थीम के साथ शैम्पेन कलर की ट्रिम लाइन्स देखने को मिलेंगी। इसमें  सिग्नेचर स्टाइल वाला गोल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी मिलेगा। इसके अलावा ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए प्रीमियम सराउंड साउंड सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे कई एडवांस फीचर्स भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Mini Countryman C में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जो 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स से लैस होगा। हालांकि कंपनी ने इसके पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें BMW X1 वाला ही 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 136 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। चूंकि टॉप मॉडल JCW All4 में 300 hp वाला पावरफुल 2.0-लीटर इंजन आता है, इसलिए नई Countryman C का मुख्य फोकस रेसिंग परफॉर्मेंस के बजाय आरामदेह और स्मूथ ड्राइविंग पर रहेगा।

इन कारों से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में उतरने के बाद नई Mini Countryman C का सीधा मुकाबला अपने ही सेगमेंट की BMW X1, Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA जैसी स्थापित प्रीमियम एसयूवी कारों से होगा। वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध Countryman JCW All4 की एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपये है। ऐसे में मेक-इन-इंडिया (लोकल असेंबली) के चलते माना जा रहा है कि Countryman C की कीमत इससे काफी कम और किफायती होगी।

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!