Renault Triber Turbo Launched : भारत में कीमत 7.84 लाख रुपए से शुरू

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 11:46 AM

renault triber turbo launched

इस मॉडल में बेहतर सस्पेंशन ट्यूनिंग, एंटी-रोल बार, नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, नए स्ट्रक्चरल सुधार, बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और ABS, TCS व VDC कंट्रोल के लिए नई सेटिंग्स दी गई हैं।

Auto News : रेनो इंडिया ने आखिरकार ट्राइबर की सबसे बड़ी कमी को दूर करते हुए इसके लिए टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश किया है। 7.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ट्राइबर अब नए RGEP प्लेटफॉर्म पर आधारित है, हालांकि इसका बाहरी डिज़ाइन (टॉप-हैट) पहले जैसा ही है।

नई रेनो ट्राइबर टर्बो में 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, TCe टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 99bhp की पावर व 180Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, कंपनी का दावा है कि यह नई कार अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा, यानी 21kmpl का माइलेज देती है। हालांकि रेनो ने अभी दूसरे वर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका CNG और CVT वर्शन भी आ सकता है।

नए इंजन के अलावा, रेनो ने कार के अंदरूनी हिस्सों में भी बदलाव किए हैं। इस मॉडल में बेहतर सस्पेंशन ट्यूनिंग, एंटी-रोल बार, नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, नए स्ट्रक्चरल सुधार, बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और ABS, TCS व VDC कंट्रोल के लिए नई सेटिंग्स दी गई हैं। टर्बोचार्ज्ड ट्राइबर तीन वेरिएंट्स - इवोल्यूशन (Evolution), टेक्नो (Techno) और इमोशन (Emotion) - में उपलब्ध है।

- ट्राइबर टर्बो MT इवोल्यूशन: 7.84 लाख रुपये
- ट्राइबर टर्बो MT टेक्नो: 8.53 लाख रुपये
- ट्राइबर टर्बो MT इमोशन: 8.99 लाख रुपये

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!