BMW ला रही नई रोडस्टर बाइक, 1 अक्टूबर को होगी लॉन्च; F 450 GS वाला इंजन मिलने की उम्मीद

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 05:15 PM

bmw is bringing a new roadster bike it will be launched on october 1

नई रोडस्टर बाइक में F 450 GS वाला 420cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है। F 450 GS में यह इंजन 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह बाइक 178 किलोग्राम के कर्ब वजन के साथ आती है।

Auto News: BMW Motorrad ने इस साल अप्रैल में भारत में F 450 GS को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी एंट्री-लेवल बाइक रेंज को और बढ़ाने की तैयारी में है। BMW ने सोशल मीडिया पर एक नई मोटरसाइकिल का टीजर जारी किया है, जिसे 1 अक्टूबर 2026 को पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह F 450 GS पर आधारित नई रोडस्टर बाइक हो सकती है।

F 450 R नाम से हो सकती है एंट्री

BMW की नई बाइक को लेकर अभी कंपनी ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे F 450 R नाम दिया जा सकता है। यह बाइक F 450 GS से नीचे पोजिशन की जा सकती है और कंपनी की नई 450cc प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है।

टीजर तस्वीर में बाइक के फ्रंट हिस्से की कुछ झलक दिखाई देती है। इसमें USD फोर्क नजर आ रहा है। F 450 GS में 43mm USD फोर्क दिया गया है, जिसमें 180mm का ट्रैवल मिलता है। हालांकि, रोडस्टर बाइक का इस्तेमाल मुख्य रूप से सड़क पर होने के कारण इसमें फोर्क ट्रैवल कम रखा जा सकता है। इसके रियर मोनोशॉक में भी इसी तरह बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

F 450 GS वाला इंजन मिल सकता है

नई रोडस्टर बाइक में F 450 GS वाला 420cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है। F 450 GS में यह इंजन 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह बाइक 178 किलोग्राम के कर्ब वजन के साथ आती है। F 450 GS में BMW ने ERC (Easy Ride Clutch) भी दिया है, जो इस सेगमेंट में एक खास फीचर है। नई रोडस्टर में कंपनी इसी इंजन और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है या इसमें कुछ तकनीकी बदलाव करती है, इसकी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

G 310 R की जगह ले सकती है नई बाइक

भारत में BMW की एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों में पहले G 310 R और G 310 GS शामिल थीं, लेकिन दोनों मॉडल अब बंद हो चुके हैं। G 310 RR अभी कंपनी की रेंज में मौजूद है और इसे BMW और TVS ने मिलकर विकसित किया था। ऐसे में नई F 450 R BMW के एंट्री-लेवल रोडस्टर सेगमेंट में एक अहम मॉडल बन सकती है।

Aprilia और KTM से हो सकता है मुकाबला

BMW ने हाल ही में F 450 GS की कीमत में बढ़ोतरी की है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है। नई रोडस्टर की कीमत इससे कम रखे जाने की उम्मीद है, हालांकि BMW ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस सेगमेंट में नई BMW का मुकाबला Aprilia Tuono 457 Special Edition और KTM 390 Duke R जैसी बाइक्स से हो सकता है। Tuono 457 की कीमत 3.99 लाख रुपये और KTM 390 Duke R की कीमत 3.45 लाख रुपये है। BMW ने पुष्टि की है कि नई मोटरसाइकिल को 1 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी इसके डिजाइन, फीचर्स और तकनीकी जानकारी से जुड़ी और जानकारियां जारी कर सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!