बंद हो जाएगी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411, नई हिमालयन 452 लेगी जगह
Edited By Parminder Kaur,Updated: 04 Nov, 2023 10:56 AM

रॉयल एनफील्ड अपनी हिमालयन 411 को बंद करने जा रही है। कंपनी इस महीने के अंत तक भारतीय और विदेशी बाजारों में इस बाइक की बिक्री बंद कर देगी। नई हिमालयन 452 इस बाइक की जगह लेगी। रॉयल एनफील्ड ने यह बाइक पहली बार 2016 में लॉन्च की थी। इसके बाद इसमें कई...
ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड अपनी हिमालयन 411 को बंद करने जा रही है। कंपनी इस महीने के अंत तक भारतीय और विदेशी बाजारों में इस बाइक की बिक्री बंद कर देगी। नई हिमालयन 452 इस बाइक की जगह लेगी। रॉयल एनफील्ड ने यह बाइक पहली बार 2016 में लॉन्च की थी। इसके बाद इसमें कई बदलाव किए गए। इसका BS6 वेरिएंट काफी पसंद किया गया।
इंजन और कीमत
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 में 411cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक SOHC इंजन मिलता है, जो 24.5bhp की पावर और 32Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक की भारतीय बाजार में कीमत 2.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
