फोनपे और HDFC को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड: पाएँ आपके रोज़ाना के खर्चों पर शानदार रिवॉर्ड्स

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 05:14 PM

phonepe and hdfc co branded credit card earn great rewards on your everyday

फोनपे ने पिछले साल जून में अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च के साथ को-ब्रांडेड कार्ड सेगमेंट में कदम रखा था। आज के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स केवल बड़े खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स ही नहीं चाहते, बल्कि वे अपनी रोज़ाना के खर्चों पर भी वैल्यू चाह रहे...

(वेब डेस्क): फोनपे ने पिछले साल जून में अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च के साथ को-ब्रांडेड कार्ड सेगमेंट में कदम रखा था। आज के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स केवल बड़े खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स ही नहीं चाहते, बल्कि वे अपनी रोज़ाना के खर्चों पर भी वैल्यू चाह रहे हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ फोनपे HDFC अल्टिमो क्रेडिट कार्ड इसी ज़रूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस कार्ड के पीछे का आइडिया बहुत ही सीधा है। रिवार्ड्स कमाने के लिए मुश्किल स्ट्रेटेजी के बजाय, फोनपे HDFC अल्टिमो कार्ड रोज़ाना के खर्चों जैसे रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य चीज़ों पर फोकस करता है।


यहाँ बताया गया है कि इसमें कार्डहोल्डर्स को क्या-क्या मिलता है:

●    प्रमुख फोनपे कैटेगरी पर 10% कैशबैक: इसमें मोबाइल रिचार्ज, DTH सब्सक्रिप्शन, यूटिलिटी बिल और अन्य रोज़ाना के बिल पेमेंट शामिल हैं। अब हर टॉप-अप, बिजली का बिल और ब्रॉडबैंड पेमेंट आपको बेहतरीन रिवॉर्ड्स दिलाएगा।

●    बिलों के अलावा, HDFC अल्टिमो के सभी स्कैन एंड पे ट्रांजेक्शन पर 1% कैशबैक ने लोकल शॉपिंग को और भी फायदेमंद बना दिया है। आस-पड़ोस की किराना दुकानों से लेकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स तक, हर QR कोड स्कैन, अब आपके कैशबैक बैलेंस में जुड़ेगा। भारतीय उपभोक्ताओं की आदतों में UPI की गहरी पैठ को देखते हुए, यह फीचर सुनिश्चित करता है कि आपकी छोटी से छोटी खरीदारी पर भी आपको रिवॉर्ड्स मिलें।

ऑनलाइन शॉपिंग पर रिवॉर्ड्स:
HDFC अल्टिमो फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटेगरी के चुनिंदा ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड्स पर 5% कैशबैक भी देता है। HDFC अल्टिमो, कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के साथ-साथ रोज़मर्रा की ज़रूरतों, ट्रैवेल और ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाता है, जिससे आपका ओवरऑल अनुभव और भी बेहतर होता है।

इस कार्ड को अपनाने के पीछे का कारण क्या है:
रोज़ाना के खर्चों पर रिवॉर्ड देने पर खास फोकस होने की वजह से, फोनपे HDFC अल्टिमो का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। यह कार्ड खर्च की लिमिट को हाई रखने की बजाय प्रक्रिया को सरल रखता है ताकि यूजर्स को अपने नियमित खर्चों, स्थानीय खरीदारी और ऑनलाइन शॉपिंग पर आसानी से कैशबैक मिल सके।

अपने सेगमेंट में एक व्यवहारिक विकल्प के तौर पर पेश किया गया यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, ऐसी वैल्यू देता है जो उपभोक्ताओं के खर्च करने के पैटर्न से मेल खाती है। जो लोग अलग-अलग रिवॉर्ड स्ट्रक्चर देख रहे हैं, उनके लिए फोनपे HDFC अल्टिमो एक सरल और सुलभ फायदों की दिशा में एक आसान कदम है जो आपके रोजाना के खर्च करने के पैटर्न में स्वाभाविक रूप से फिट बैठता है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!