Daily horoscope: आज इन राशियों के जीवन से दूर होगी हर उलझन
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2026 07:36 AM

मेष : किसी अफसर का सॉफ्ट हमदर्दाना रुख आपकी किसी समस्या को सुलझाने में हैल्पफुल तथा
मेष : किसी अफसर का सॉफ्ट हमदर्दाना रुख आपकी किसी समस्या को सुलझाने में हैल्पफुल तथा इंस्ट्रूमैंटल हो सकता है, प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
वृष: यत्न करने पर आपको अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक-सामाजिक कामों में रुचि रहेगी।
मिथुन: पेट और खान-पान के मामले में अटैन्टिव रहना सही रहेगा, दूसरे आपको अपने झांसों में फंसाने का यत्न करेंगे, उनसे सावधान रहें।
कर्क : कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
सिंह : विरोधियों से फासला रखना जरूरी, मन भी अशांत तथा डिस्टर्ब सा रहेगा, न तो किसी पर ज्यादा भरोसा करें और न ही उधारी में फंसें।
कन्या: आम तौर पर सितारा जोरदार, भागदौड़ करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मेच्योर होगा, अर्थ मोर्चा पर भी कदम बढ़त की तरफ।
तुला: जमीनी-जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर फैमिली फ्रंट पर परेशानी रह सकती है।
वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव, इफैक्टिव रखेगा।
धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग प्लानिंग भी लाभ देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
मकर: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा बेहतर, कोशिशों इरादों में कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान, किंतु पानी का मर्यादित इस्तेमाल करें।
कुंभ: सितारा खर्चों को बढ़ाने वाला, अर्थ दशा टाइट रखने तथा किसी पेमैंट को फंसाने वाला, सफर भी टाल दें।
मीन : लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों तथा लोहा से बने सामान का कारोबार करने वालों के लिए समय बेहतर, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।