1.75 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Edited By Isha,Updated: 08 Jul, 2018 12:01 PM

1 75 billion reduction in india s foreign exchange reserves

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गत सप्ताह 29 जून में 1.75 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दी गई है। आर.बी.आई. के आंकड़ों के अनुसार बीते

मुम्बई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गत सप्ताह 29 जून में 1.75 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दी गई है। आर.बी.आई. के आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 406.05 अरब डॉलर था, जबकि उससे पूर्व सप्ताह में 22 जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 407.81 अरब डॉलर था।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ.सी.ए.), स्वर्ण भंडार, विशेष निकासी अधिकार (एस.डी.आर.) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) में आर.बी.आई. का आरक्षित कोष शामिल है। समीक्षाधीन सप्ताह एफ.सी.ए. में 1.78 अरब डॉलर की कमी आई और यह 380.71 अरब डॉलर रह गया। एफ.सी.ए. में अमरीकी डॉलर के अलावा तकरीबन 20-30 प्रतिशत विश्व की प्रमुख मुद्राएं होती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!