2.41 लाख प्रॉपर्टी के डाटा 1 फरवरी तक ऑनलाइन

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 02:08 PM

2 41 lakh property online until february 1

स्मार्टसिटी के लिए निगम ने डिजिटल होने की तरफ तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। निगम महीने के अंत तक शहर की 2 लाख 41 हजार प्रॉपर्टी के डाटा को ऑनलाइन कर देगा।

फरीदाबादः स्मार्टसिटी के लिए निगम ने डिजिटल होने की तरफ तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। निगम महीने के अंत तक शहर की 2 लाख 41 हजार प्रॉपर्टी के डाटा को ऑनलाइन कर देगा। इसके बाद लोग जैसे ही अपनी प्रॉपर्टी का टैक्स भरने के लिए निगम की साइट पर लॉग इन करेंगे, उनका बिल खुद जनरेट हाे जाएगा। इसके बाद लोग ऑनलाइन बिल भर सकेंगे।

निगम कमिश्नर ने प्रॉपर्टी डाटा को कंप्यूटर में फीड करने के लिए टैक्स ब्रांच आईटी सेल के अधिकािरयों काे 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। आदेश में यह भी स्पष्ट कहा गया है कि कंप्यूटर में फीड करने के बाद यह डाटा 1 फरवरी से अॉनलाइन कर दिया जाए ताकि लोगों को निगम के चक्कर लगाने पड़ें। आदेश के बाद निगम की संबंधित ब्रांच के अफसर काम में जुटे हुए हैं।

इस तरह भर सकेंगे ऑनलाइन टैक्स
शहरकी प्रॉपर्टी की डिटेल ऑनलाइन होने के बाद मकान मालिक नगर निगम की साइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एमसीएफबीडी डॉट कॉम को खोलेंगे। इस पर एक नया लिंक आएगा। इसे क्लिक करने के साथ ही प्रॉपर्टी मालिक निगम द्वारा उन्हें दिए यूजर नेम यूजर पासवर्ड को भरेगा। इसके बाद प्लॉट नंबर डालकर अपने मकान पर बकाया टैक्स सामने जाएगा। इस सॉफ्टवेयर की खासियत यह भी है कि लोगों को टैक्स का हिसाब नहीं लगाना होगा। उन्हें केवल एरिया भरना होगा। यह सॉफ्टवेयर अपने आप हिसाब लगाकर टैक्स निकाल देगा।

इससे निगम को भी होगा लाभ
प्रॉपर्टी का सर्वे टैक्स ऑनलाइन होने से नगर निगम को काफी फायदा होगा। नगर निगम सभी प्रॉपर्टी से टैक्स वसूली कर सकेगा जो कि करीब एक हजार करोड़ रुपए प्रति वर्ष बनेगी। इस रकम से निगम शहर को स्मार्ट बना सकेगा। निगम को स्मार्ट सिटी के लिए 1600 करोड़ रुपए का जुगाड़ करना है। इस कड़ी में प्रॉपर्टी टैक्स सहित अन्य टैक्स की वसूली जरूरी हो गई है। इसके अलावा निगम को यह पता होगा कि उनके इलाके में कितनी प्रॉपर्टी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!