Holiday List: दिवाली के बाद आ गई लगातार 4 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 02 Nov, 2024 12:19 PM

4 consecutive holidays after diwali see the full list

दीपावली के त्योहार के बाद नवंबर महीने में कई छुट्टियां आ रही हैं, जिसके बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। दिवाली के बाद 7 से 10 नवंबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।...

बिजनेस डेस्कः दीपावली के त्योहार के बाद नवंबर महीने में कई छुट्टियां आ रही हैं, जिसके बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। दिवाली के बाद 7 से 10 नवंबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की सूची आमतौर पर राज्यवार निर्धारित की जाती है यानी सभी बैंक हर दिन बंद नहीं रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं, जो पूरे देश में बैंकों के लिए सामान्य छुट्टियां होती हैं। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

नवंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

2 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंकों की अवकाश है।
3 नवंबर- रविवार
7 नवंबर- बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर- बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंकों की छुटटी रहेंगे।
9 नवंबर– महीने का दूसरा शनिवार।
10 नवंबर- रविवार।
12 नवंबर- उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे।
15 नवंबर- मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 नवंबर- शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस, पंजाब में बैंक बंद 
17 नवंबर- रविवार।
18 नवंबर- कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर-महीने का चौथा शनिवार।
24 नवंबर- रविवार।
 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!