Bill Gates का बड़ा फैसला, दान किए 8 अरब डॉलर, जानें किसे सौंप दी इतनी बड़ी रकम?

Edited By Updated: 10 Jan, 2026 04:30 PM

8 billion donation to whom did bill gates entrust this huge sum

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की चैरिटी संस्था को करीब 8 अरब डॉलर (लगभग 66 हजार करोड़ रुपए) का दान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दान दोनों के तलाक के करीब तीन साल बाद किया गया है और हाल के...

बिजनेस डेस्कः माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की चैरिटी संस्था को करीब 8 अरब डॉलर (लगभग 66 हजार करोड़ रुपए) का दान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दान दोनों के तलाक के करीब तीन साल बाद किया गया है और हाल के वर्षों के सबसे बड़े परोपकारी योगदानों में से एक माना जा रहा है।

यह रकम 2024 के अंत में मेलिंडा द्वारा संचालित ‘पिवोटल फिलैंथ्रोपीज फाउंडेशन’ को दी गई। फाउंडेशन की हालिया टैक्स फाइलिंग में इस दान का खुलासा हुआ है। फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि यह भुगतान बिल और मेलिंडा गेट्स के बीच हुए 12.5 अरब डॉलर के वित्तीय समझौते का हिस्सा था, जिसे अब पूरी तरह पूरा कर लिया गया है।

साल 2024 में पिवोटल फिलैंथ्रोपीज फाउंडेशन ने शिक्षा, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों के लिए 875 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। मेलिंडा ने मई 2024 में औपचारिक रूप से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से अलग होने का फैसला किया था। दोनों का तलाक वर्ष 2021 में हुआ था, जबकि 2022 के अंत में मेलिंडा ने अपनी स्वतंत्र चैरिटी संस्था की शुरुआत की थी।

क्यों टूटा था गेट्स दंपति का रिश्ता?

बिल और मेलिंडा गेट्स के अलगाव की वजह बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट की एक महिला कर्मचारी के साथ कथित अफेयर को माना जाता है। साल 2019 में महिला कर्मचारी ने माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड को पत्र लिखकर इस रिश्ते का खुलासा किया था। जांच के बाद बोर्ड ने इस रिश्ते को अनुचित बताया।

इस पूरे विवाद के दौरान मार्च 2020 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, बिल गेट्स की मौजूदा नेटवर्थ 118 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 16वें स्थान पर हैं। वहीं मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की नेटवर्थ 17.6 अरब डॉलर आंकी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!