लॉकडाउन में आनंद महिंद्रा ने उठाया ये बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Apr, 2020 04:46 PM

anand mahindra took this big step in lockdown people on social media praised

लॉकडाउन के बीच देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने कर्मचारियों को खाना खिलाने का शानदार तरीका खोजा। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब महिंद्रा समूह की फैक्ट्री की कैंटीन में कर्मचारियों को प्लेट की बजाय केले के पत्ते पर खाना परोसा जा...

बिजनेस डेस्कः लॉकडाउन के बीच देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने कर्मचारियों को खाना खिलाने का शानदार तरीका खोजा। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब महिंद्रा समूह की फैक्ट्री की कैंटीन में कर्मचारियों को प्लेट की बजाय केले के पत्ते पर खाना परोसा जा रहा है। महिंद्रा ने खुद इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। दो घंटे के अंदर ही इसे 30 हजार से ज्यादा लोगों ने रि-ट्वीट किया और करीब एक लाख लोगों ने इसे लाइक किया। यूजर्स महिंद्रा के इस पहल की खूब तारीफ कर रहे।

PunjabKesari

पत्रकार के आइडिया को अपनाया
ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए उद्योगपति महिंद्रा ने बताया है कि पत्रकार, पद्म रामनाथ ने मुझे ई-मेल भेजकर यह सुझाव दिया कि अगर हमारी कैंटीन में प्लेट की बजाय केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे उन किसानों को मदद मिलेगी जो लॉकडाउन के चलते संघर्ष कर रहे हैं। इस पर हमारी टीम ने तुरंत काम किया और आइडिया अमल में ला दिया।

PunjabKesari

लॉकडाउन से किसान परेशान
लॉकडाउन के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ फसल काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे, वहीं दूसरी ओर किसान अपने उत्पाद भी बाजार में नहीं बेच पा रहे। इसलिए उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस आइडिया के अमल में आने से केले की खेती से जुड़े किसानों को जरूर फायदा हो सकता है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी लोगों को घर में रहना है लेकिन सरकार के द्वारा इतना कुछ करने बावजूद देश में इस बीमारी का कहर जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!