जयंती के आरोपों पर बोले जेटली, अर्थव्यवस्था से हुआ खिलवाड़

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2015 11:22 AM

article

कांग्रेस की पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन द्धारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को बीजेपी ने हाथोंहाथ लिया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन द्धारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को बीजेपी ने हाथोंहाथ लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मामले में कहा कि आखिरकार अफवाहें सच साबित हुईं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में देरी होना अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ है और पर्यावरण मंत्रालय को इन प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने पर फिर विचार करना चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस की पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पर काम-काज में दखल देने और पर्यावरणीय मंजूरी के संबंध में ‘विशेष अनुरोध’ करने का आरोप लगाया है। जयंती ने कहा कि उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट राहुल गांधी के कहने पर रोकने पड़े, जबकि उनके कैबिनेट के सहयोगी इन्हें मंजूरी देने की मांग कर रहे थे। कहा जा रहा है कि जयंती आज पार्टी से इस्तीफा दे सकती हैं।

वहीं, बताया जा रहा है कि नवंबर में जयंती ने सोनिया गांधी को सख्त लहजों में एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमेेंं उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ लोग मीडिया के जरिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। नटराजन के मुताबिक यह दुष्प्रचार तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी अपना पर्यावरण के पक्ष में अपनाया रुख छोड़कर कॉरपोरेट प्रेमी हो गए। नटराजन ने लिखा कि उन्हें राहुल गांधी और उनके दफ्तर से विशेष अनुरोध मिलते थे, जो हमारे लिए निर्देश थे और उन्होंनेे उन अनुरोधों का पालन किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!