बाइक चलाने वालों को 'रिलायंस कवच', होगा 38 हजार रुपए का फायदा

Edited By shukdev,Updated: 24 May, 2018 08:22 PM

bicyclists will get reliance kavach 38 thousand rupees gain

देश में दुपहिया वाहनों के बढ़ते हादसों के प्रति पेट्रोलियम क्षेत्र की निजी अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गंभीरता दिखाते हुए इस दिशा में पहल कर अपने कर्मचारियों को रिलायंस कवच देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत रिलायंस एक सुरक्षा किट उपलब्ध...

नई दिल्ली: देश में दुपहिया वाहनों के बढ़ते हादसों के प्रति पेट्रोलियम क्षेत्र की निजी अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गंभीरता दिखाते हुए इस दिशा में पहल कर अपने कर्मचारियों को रिलायंस कवच देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत रिलायंस एक सुरक्षा किट उपलब्ध कराएगा जिसमें डाट प्रमाणित हेलमेट, कंधों और कोहनियों को सुरक्षा देने वाली जैकेट, हथेलियों को घिसटने से बचाने के लिए दस्ताने और घुटनों को सुरक्षा देने वाले गार्ड शामिल हैं। यह सारा सामान अंतरराष्ट्रीय मानक का है।

रिलायंस की इस किट की बाजार कीमत 50 हजार रुपए के करीब है जिसे कंपनी अपने कर्मचारियों को 12 हजार रुपए में उपलब्ध करा रही है। कर्मचारी इसे शून्य ब्याज मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी कर्मचारियों को इसके लिए उदार ऋण भी मुहैया कराएगी।

अध्ययन के अनुसार विश्व में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती हैं। इन हादसों में रोजाना 400 से ज्यादा हादसे दुपहिया वाहनों के होते हैं। रिलायंस को उम्मीद है कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उसकी इस पहल को अन्य कंपनियां भी आगे बढ़ाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!