Edited By ,Updated: 09 Mar, 2016 12:40 AM
चीन में आर्थिक नरमी के कारण विदेश व्यापार में गिरावट बरकरार रही ...
पेइचिंग: चीन में आर्थिक नरमी के कारण विदेश व्यापार में गिरावट बरकरार रही और फरवरी माह में वार्षिक स्तर पर उसका निर्यात 25.4 प्रतिशत गिरकर 126.3 अरब डालर रह गया जो गत 6 वर्ष का न्यूनतम स्तर है।
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (जी.ए.सी.) ने कहा कि डालर के लिहाज से चीन का निर्यात फरवरी में गत वर्ष के इसी माह के मुकाबले 25.4 प्रतिशत कम रहा। जनवरी में इसमें 11.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
आलोच्य माह में आयात 13.8 प्रतिशत गिरा जो जनवरी में दर्ज 18.8 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले कम है। चीन का मासिक विदेश व्यापार अतिरिक्त फरवरी में 1 वर्ष पहले की तुलना में 43.3 प्रतिशत घटकर 209.5 अरब युआन रह गया जो गत माह 406.2 अरब युआन था।