कपास उत्पादन घटकर 3.5 करोड़ गांठ रहने का अनुमान: रिपोर्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Jun, 2018 12:17 PM

cotton production is estimated to be 3 5 million bales report

देश में कपास उत्पादन कपास वर्ष 2019 (अक्तूबर से सितंबर) में 3.5 करोड़ गांठ रहने की संभावना है। इस का कारण खेती के रकबे का कम होना है। साख निर्धारक एजेंसी

मुंबईः देश में कपास उत्पादन कपास वर्ष 2019 (अक्तूबर से सितंबर) में 3.5 करोड़ गांठ रहने की संभावना है। इस का कारण खेती के रकबे का कम होना है। साख निर्धारक एजेंसी, इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा, 'कपास वर्ष 2018 के अनुमानित 122 लाख हेक्टेयर रकबे की तुलना में इस बार कपास की खेती घटकर 114 लाख हेक्टेयर रहने के चलते घरेलू कपास का उत्पादन कपास वर्ष 2019 में घटकर 3.5 करोड़ गांठ रह जाने की संभावना है।’’

भारतीय कपास संघ ने अपने अप्रैल के अनुमान में कपास वर्ष 2018 में 3.6 करोड़ गांठों के उत्पादन होने का अनुमान लगाया था। इक्रा ने कहा कि कपास उत्पादन में गिरावट, घरेलू खपत में सुधार की संभावना तथा वैश्विक स्तर पर कपास की कमी इत्यादि के कारण वर्ष 2019 में कपास की कीमतें 10 फीसदी बढ़ सकती है। इसके अलावा, एजेंसी ने कहा, खेती के रकबे में गिरावट पश्चिम और दक्षिण के प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों की अगुवाई में होगी। किसान सोयाबीन जैसे वैकल्पिक फसलों को अपना रहे हैं क्योंकि उन्हें कपास वर्ष 2018 में कीट के हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!