Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Jun, 2026 02:53 PM

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब खरबपति नहीं रहे हैं। दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का छोटा सा दौर खत्म हो गया। SpaceX (SPCX) और Tesla (TSLA) के शेयरों में भारी गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है जिससे उन्होंने ट्रिलियनेयर...
बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब खरबपति नहीं रहे हैं। दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का छोटा सा दौर खत्म हो गया। SpaceX (SPCX) और Tesla (TSLA) के शेयरों में भारी गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है जिससे उन्होंने ट्रिलियनेयर का रिकॉर्ड खो दिया।
नेटवर्थ में बड़ी गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को मस्क की नेटवर्थ गिरकर 946 बिलियन डॉलर रह गई। कुछ ही हफ्ते पहले उनकी नेटवर्थ लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर और हाल ही में सबसे ज्यादा 1.32 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ होने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि गिरावट के बावजूद मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
SpaceX के शेयर हुए क्रैश
हाल ही में SpaceX के शेयर 225.64 डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद इनमें तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर अपने उच्चतम स्तर से करीब 30% टूटकर 154–156 डॉलर के दायरे में आ गए। एक ही दिन में SpaceX में करीब 16% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मस्क की संपत्ति में लगभग 240 बिलियन डॉलर की कमी आई। Tesla के शेयर भी हाल के दिनों में 6–9% तक गिरकर 375 डॉलर के आसपास आ गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
क्यों गिरे शेयर?
आईपीओ के तुरंत बाद स्पेसएक्स द्वारा अंतरिक्ष में नए डेटा सेंटर और एआई संबंधित परियोजनाओं के लिए 25 बिलियन डॉलर के बॉन्ड्स बेचने की योजना ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का AI रेस में आगे बढ़ने के लिए बड़े अधिग्रहण और शेयर डाइल्यूशन जैसे कदम भी बाजार को अस्थिर कर रहे हैं।