VIDEO: उड़ते विमान में दहशत का माहौल, लैंडिंग से पहले इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 01:56 PM

batik air flight kuala lumpur to kochi flight kerala man emergency exit door

एयर इंडिया की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट (AI2379) में अचानक भयानक टर्बुलेंस के बाद एक और विमान की बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, बुधवार रात कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केरल...

कोच्चि:  एयर इंडिया की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट (AI2379) में अचानक भयानक टर्बुलेंस के बाद एक और विमान की बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, बुधवार रात कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केरल के एक व्यक्ति ने लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की।

आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ ज़िले के कूटानड निवासी 34 वर्षीय जमशीर अथानिककल के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि वह इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली खिड़की वाली सीट पर बैठा था। जांचकर्ताओं के अनुसार, जैसे ही विमान कोच्चि में उतरने के लिए नीचे आने लगा, अथानिककल अचानक उठा, इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की पर मारा और एग्जिट दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। उसने केबिन क्रू सदस्यों और उसे रोकने की कोशिश करने वाले साथी यात्रियों को धमकी भी दी।

आख़िरकार यात्रियों और क्रू सदस्यों ने उसे काबू में किया और तब तक रोके रखा जब तक कि विमान रात करीब 11:30 बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर नहीं गया। बाटिक एयर की सिक्योरिटी टीम की शिकायत के बाद, CISF के जवानों ने विमान के उतरते ही उसे हिरासत में ले लिया और बाद में नेडुम्बसेरी पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आपराधिक धमकी और कानूनी निर्देशों का पालन न करने का मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अब तक आतंकवाद या विमानन सुरक्षा के खिलाफ गैर-कानूनी कार्यों से संबंधित कोई प्रावधान लागू नहीं किया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!