FDA की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और नवी मुंबई में पंजाब ग्रिल का लाइसेंस किया सस्पेंड

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 05:17 PM

fda suspends punjab grill s license in mumbai and navi mumbai

FDA ने मुंबई और नवी मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के अनुसार FDA ने पांच फूड एस्टेब्लिशमेंट, जिनमें पंजाब ग्रिल और साउथ इंडिया डोसा कॉर्नर शामिल हैं। जांच के दौरान खाने में कॉकरेच, मक्खियां पाई गई। इसके अलावा खाना काफी असुरक्षित तरीके...

नेशनल डेस्क: FDA ने मुंबई और नवी मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के अनुसार FDA ने पांच फूड एस्टेब्लिशमेंट, जिनमें पंजाब ग्रिल और साउथ इंडिया डोसा कॉर्नर शामिल हैं। जांच के दौरान खाने में कॉकरेच, मक्खियां पाई गई। इसके अलावा खाना काफी असुरक्षित तरीके से रखा गया था। साथ ही खाने के अधूरे रिकॉर्ड और सुरक्षा से जुड़े अन्य गंभीर उल्लंघन पाए गए।

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा 4 से 6 अगस्त के बीच चलाए गए अभियान के दौरान कुल 19 FIR दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई और साथ ही 20.29 लाख रुपए की कीमत का बैन किया हुआ गुटखा और पान मसाला भी जब्त किया गया है। वहीं इस अभियान के तीसरे दिन 2.63 करोड़ के अन्य फूड प्रोडक्टस भी जब्त किए गए। यानि की राज्य में कुल 2.83 करोड़ का सामान जब्त किया गया है।  

FDA ने 31 जगह की छापेमारी

जानकारी के लिए बता दें कि FDA ने पूरे राज्य में 31 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन पर 38 सुधार नोटिस जारी किए गए और सात फूड बिज़नेस लाइसेंस सस्पेंड किए गए। दादर में 'ईट नीनो प्राइवेट लिमिटेड' में अधिकारियों को खराब साफ-सफाई, घरेलू मक्खियां और खाना बनाने/परोसने वाले कर्मचारियों में साफ-सफाई की कमी मिली। इस जगह पर पानी की जांच के रिकॉर्ड, FOSTAC ट्रेनिंग और मेडिकल रिकॉर्ड नहीं थे और GMP व GHP नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

टॉयलेट में मिला खाना 

इंस्पेक्टरों को अंधेरी में 'जय मां काली ढाबा' में टूटे-फूटे प्लाईवुड रैक मिले। उन्हें जंग लगे स्टोरेज रैक और टॉयलेट के पास रखा खाना भी मिला। रेफ्रिजरेटर में तापमान दिखाने वाली डिस्प्ले नहीं थी, किचन गंदा था और बिना ढके गुंथे हुए आटे पर मक्खियां बैठी थीं। सांताक्रूज़ में 'ए जे हॉस्पिटैलिटी, हाउस ऑफ महाराष्ट्र' में अधिकारियों को कॉकरोच का संक्रमण, नॉन-फूड-ग्रेड पैकेजिंग मटीरियल और खाना पैक करने के लिए अखबारों का इस्तेमाल होता मिला। वहाँ पेस्ट-कंट्रोल का सर्टिफ़िकेट भी नहीं था, साथ ही स्टोरेज रूम में पेंट उखड़ रहा था और किचन के उपकरण में जंग लगी हुई थी।

कुर्ला के 'साउथ इंडिया डोसा कॉर्नर' का लाइसेंस तब सस्पेंड कर दिया गया, जब इंस्पेक्टर्स को वहाँ कचरे के गलत निपटान, खराब सफ़ाई-व्यवस्था और मेडिकल, वैक्सीनेशन व फ़ूड सेफ़्टी ट्रेनिंग के रिकॉर्ड्स नदारद मिले। ज़रूरी रिकॉर्ड्स नहीं रखे गए थे और पहले नोटिस मिलने के बावजूद संस्थान कमियों को ठीक करने में नाकाम रहा था।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!