हाईवे पर बारिश बनी काल: अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी, युवती समेत 2 की मौत, 1 गंभीर

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 02:44 PM

rajasthan two killed after suv overturns on jaipur ajmer highway

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरू के पास एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार एसयूवी (स्कॉर्पियो) सड़क पर भरे बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके...

राजस्थान : जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरू के पास एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार एसयूवी (स्कॉर्पियो) सड़क पर भरे बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह हादसा देर रात बगरू थाना क्षेत्र में बड़ के बालाजी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के तौर पर हुई है। वाहन में उनके साथ मौजूद युवक घायल हो गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार एसयूवी स्कॉर्पियो सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित हो गई। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इस देश का स्कूल, छात्र ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां, 6 की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने से पहले गाड़ी कई बार पलटी। पुलिस ने कहा कि वाहन के शीशे पर पानी पड़ने से चालक को देखने में दिक्कत हुई होगी। अचानक ब्रेक लगाए जाने पर वाहन अनियंत्रित हो या। घटना के दौरान टायर फटने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमन और रेवती को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!