Share Market Drop: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी, ये शेयर रहे सबसे ज्यादा नुकसान में

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 10:40 AM

crude oil prices led to a sharp share market

वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.49 अंक टूटकर 78,516.27 अंक पर आ

मुंबईः वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.49 अंक टूटकर 78,516.27 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 69.45 अंक फिसलकर 24,566.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर बढ़त में थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.16 प्रतिशत बढ़कर 83.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 17.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का एसएसई सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पहले, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 373.76 अंक की बढ़त के साथ 78,954.76 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,636 अंक पर बंद हुआ था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!