फरवरी में निर्यात 25.1% बढ़कर 34.57 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 20.88 अरब डॉलर हुआ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Mar, 2022 03:13 PM

exports up 25 1 in february to 34 57 billion trade deficit widens

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हालांकि माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच...

नई दिल्लीः इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हालांकि माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया।

आलोच्य महीने में आयात 36 प्रतिशत बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा, जिसमें पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 69 प्रतिशत बढ़कर 15.28 अरब डॉलर हो गया। फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 13.12 अरब डॉलर था।

मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान 46.09 प्रतिशत बढ़कर 374.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था। आलोच्य अवधि में आयात 59.33 प्रतिशत बढ़कर 550.56 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा 175.75 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 88.99 अरब डॉलर था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!